फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bajrang Dal ruckus in Moradabad

मुरादाबाद: धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर बजरंग दल का हंगामा  

Mon, 03 Jun 2019 01:00 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 03 Jun 2019 01:00 AM IST
सार

-पुलिस ने आरोपी महिला समेत तीन को पकड़ा, छोड़ा
-लोगों ने कहा, स्वेच्छा से जाते हैं, नहीं किया है धर्म परिवर्तन

विज्ञापन
Bajrang Dal ruckus in Moradabad
धर्म परिवर्तन को लेकर थाने में लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस के झांझनपुर में रविवार सुबह करीब दस बजे एक ईसाई प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा में मौजूद ईसाई धर्म की महिला, उसके पति व एक अन्य व्यक्ति पर आरोप लगाया कि वह लोगों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं।

विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला समेत तीनों आरोपियों को थाने ले आई। करीब दो घंटे तक थाने में चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने महिला समेत तीनों को छोड़ दिया। जिन लोगों के धर्म परिवर्तन की बात कही जा रही थी, उन्होंने थाने पहुंचकर कहा कि वह स्वेच्छा से ईसाई प्रार्थना सभा में जाते हैं। लेकिन धर्म नहीं बदला है।
विज्ञापन


बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर महिला व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों को बुलाकर उनसे पूछताछ की तो सबने बताया कि धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप गलत है। वह लोग पिछले कई साल से ईसाई धर्म के लोगों की प्रार्थना सभा में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि प्रार्थना सभा में जाने से उन्हें कई प्रकार के फायदे मिले हैं, इस वजह से ही उनका लगाव ईसाई धर्म में है। लेकिन उन्होंने धर्म परिवर्तन से इंकार किया है। करीब पांच महिलाओं के बयान दर्ज किए गए हैं। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि जांच में आरोप गलत पाए जाने पर हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया है।

बजरंग दल पर लगाया अभद्रता का आरोप
प्रार्थना सभा से हिरासत में ली गई महिला ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताआें ने उनसे अभद्रता की और अपशब्द कहे हैं। हालांकि इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। जबकि बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अभद्रता के आरोपों को खारिज किया है।


मैं खुद प्रार्थना सभा में था: रजत कुमार
बजरंग दल के कार्यकर्ता रजत कुमार ने बताया कि उन्हें रविवार को ईसाई धर्म के लोगों ने एक धर्मसभा में बुलाया था। वहां जाकर देखा तो ईसाई धर्म के दो लोग वहां पर मौजूद हिंदू समाज के लोगों को बता रहे थे हिंदू धर्म को मानने की वजह से उनको कष्टों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि अगर प्रभु यीशु की शरण में आओगे तो सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी, इसी तरह इस बार भी लोगों को उकसाया जा रहा था।

सिस्टर 
उसके पति व एक अन्य को पुलिस थाने ले आई। धर्म परिवर्तन की बात गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed