फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bags of four passengers stolen in Lucknow Chandigarh Express

Moradabad News: लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस में चार यात्रियों के बैग चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bags of four passengers stolen in Lucknow Chandigarh Express
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के एसी टू कोच में चार यात्रियों के बैग चोरी कर लिए गए। बैंग में नकदी, जेवर और कपड़े थे। एक यात्री ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।

लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र के पवनपुरी निवासी महेंद्र चंद्र शुक्ला ने बताया कि वह लखनऊ से चंडीगढ़ ट्रेन में सवार हुए थे। शनिवार सुबह ट्रेन चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन में चंदौसी से मुरादाबाद के लिए रवाना हुई थी। तब उन्होंने देखा कि उनका ट्रॉली बैग चोरी हो चुका है। उन्होंने बैग में आठ हजार रुपये, जेवर, कपड़े और अन्य सामान था। उन्होंने बताया कि कोच में उनके अलावा तीन अन्य यात्रियों के भी बैग चोरी हुए हैं। सीओ जीआरपी देवी दयाल ने बताया कि शिकायत मिली है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed