फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan offered Namaz on EidUlFitr after that comments over Giriraj Singh statement

ईद की नमाज अदा करने के बाद आजम खान बोले- गिरिराज की सोच मुल्क के लिए खतरनाक

Wed, 05 Jun 2019 03:24 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Jun 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan offered Namaz on EidUlFitr after that comments over Giriraj Singh statement
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला

ईद की नमाज अदा करने के बाद रामपुर से नवनिर्वाचित सांसद आजम खान पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत डर था इस बात का कि प्रशासन इस ईद को किस रंग में रंग देगा। बहुत जुल्म किये हैं, रामपुर वालों पर ये दो तीन महीने बहुत भारी गुजरे हैं। हम समझते हैं जिस तरह के दिन यहां गुजरे हैं पूरे मुल्क में ऐसे ही गुजरे होंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह के इफ्तार को लेकर दिए गए बयान पर रामपुर से सपा के सांसद आजम खान ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'बीजेपी के एक मंत्री ने इफ्तार को लेकर जो कहा है वह मुल्क के लिए एक खतरनाक सोच है। आपने बीजेपी के एक मंत्री के शब्द सुने हैं, इफ्तार के बारे में कितनी नापाक सोच है। मुल्क के लिए कितनी खतरनाक सोच है, कमजोर लोगों के लिए कितने खराब मंसूबे हैं, लेकिन हर हाल में सब चीजों का मुकाबला होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सपा-बसपा गठबंधन टूटने के सवाल पर उन्होंने कुछ भी खुलकर नहीं बोला। उन्होंने कहा, 'ये राजनीतिक पार्टियां तय करेंगी आपसे मशविरा करके नहीं होगी। आगे देखा जाएगा। अभी जरूरी थोड़े ही है जो आप सुन रहे हैं वही सच हो।'


बता दें कि, गिरिराज सिंह ने रामबिलास पासवान और सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार वाली फोटो पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि, कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फोटो आते??...अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते हैं???

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed