{"_id":"61db372a6e362f1b7c40ba38","slug":"audio-of-abusive-words-against-cm-goes-viral-moradabad-news-mbd4155375130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के खिलाफ अपशब्दों का आडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के खिलाफ अपशब्दों का आडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने तथा कांग्रेस के ही कुछ नेताओं को कमतर बताने का आडियो वायरल होने से राजनीति गरमा गई है। इस संबंध में मोहल्ला सीधी सराय निवासी प्रॉपर्टी डीलर शहजाद ने प्रेसवार्ता कर दावा किया संबंधित ऑडियो में आवाज प्रदेश कांग्रेस महासचिव सचिन चौधरी की है। उन्होंने सचिन चौधरी व उनकी पत्नी आभा चौधरी पर प्लॉटिंग के लिए कंपनी बनाकर उनके समेत कई लोगों से लाखों रुपये लेकर धोखा देने का आरोप भी लगाया है।
शहजाद ने बताया कि सचिन चौधरी व उनकी पत्नी ने आराध्यम बिल्डर्स के नाम से एक कंपनी बनाई थी। इसके माध्यम से उन लोगों ने कई स्थानों पर कॉलोनी निर्माण का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया। शहजाद ने बताया कि इस पर उन्हाेंनेे व कई अन्य लोगों ने लाखों रुपये देकर बुकिंग कराई। इसके बाद उन स्थानों पर शर्त के मुताबिक कोई विकास नहीं किया गया।
आरोप है कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि इसी संबंध में कुछ लोग वार्ता करने सचिन चौधरी के पास गए थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भी को अपशब्द कहे। सचिन चौधरी से वार्ता के लिए गए लोगों ने इस वाक्या को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। दावा किया कि वायरल हो रहे ऑडियो में आवाज सचिन चौधरी की है।
विज्ञापन
इधर, सचिन चौधरी ने शहजाद द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के विरुद्ध मैंने कोई अपशब्द नहीं कहे। आचार संहिता लागू होने के बाद ऐसा करना मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र है। पुलिस को इसकी जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। सचिन ने यह भी बताया कि शहजाद समेत कुछ लोगों ने शुक्रवार को एक डिबेट कार्यक्रम के दौरान मौके पर पहुंचकर अभद्रता की थी। काम में बाधा डाली थी और उन्हें घेरा था। जिस पर उन्होंने शहजाद व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सचिन की पत्नी एवं आराध्या बिल्डर्स की एमडी आभा चौधरी ने भी प्लॉट के संबंध में शहजाद के बयान को गलत बताया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कंपनी से कोई शिकायत है तो वह कार्यालय जाकर बात करें अथवा पुलिस में शिकायत करें। उन्होंने कहा कि शहजाद व उसके साथी ऐसा कर उनकी कंपनी को बदनाम कर रहे हैं। वह एसएसपी से इसकी शिकायत कर मानहानि का मुकदमा भी करेंगी।