फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to demolish Congress district office, anger

Moradabad News: कांग्रेस के जिला कार्यालय को गिराने का प्रयास, रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Attempt to demolish Congress district office, anger
मुरादाबाद। कांग्रेस के गुरहट्टी चौराहा स्थित जिला कार्यालय की छत को तोड़कर गिराने की कोशिश की गई। सोमवार को कार्यालय खुलने पर पार्टी के लोगों को जानकारी मिली। इस मामले में पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कार्यालय के नीचे दुकान चलाने वाले ज्वेलर्स के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि व्यवसायी काफी दिनों से कार्यालय गिराने का प्रयास कर रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला कार्यालय को नगर निगम ने जर्जर मानते हुए नोटिस चस्पा कर दिया था। इसको लेकर पार्टी के लोगों ने काफी विरोध किया था। नोटिस फाड़े जाने पर नगर निगम ने कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज कराया था। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर का कहना था कि वह पार्टी की बैठक में भाग लेने के लिए दो दिन पहले लखनऊ गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर कार्यालय खोलने के लिए एक कार्यकर्ता को भेज दिया। कार्यकर्ता ने कार्यालय खोला तो बरामदे की छत टूटी हुई थी। उसके लोहे के एंगल को निकाला गया था। घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय पर इकट्ठा हो गए। इस मामले में जिलाध्यक्ष ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छत तोड़ने के पीछे बीके ज्वेलर्स के मालिक को जिम्मेदार ठहराया। बताया कि यह कार्यालय ज्वेलर्स की दुकान खुलने से पहले सात दशक पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed