{"_id":"61cb6aae5ad7d62c7e21cc1e","slug":"asp-anil-yadav-transferred-on-the-complaint-of-bjp-mla-city-news-mbd4142275132","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की शिकायत पर हटाए एएसपी अनिल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की शिकायत पर हटाए एएसपी अनिल यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। भाजपा विधायक रितेश गुप्ता की शिकायत पर मंगलवार शाम शासन ने एएसपी अनिल यादव का ट्रांसफर कर दिया। उन्हें मुरादाबाद से लखनऊ भेजा गया है। हालांकि अभी तक उनकी जगह किसी अन्य अफसर की तैनाती नहीं की गई है।
भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता का दावा है कि एएसपी अनिल यादव का व्यवहार भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के प्रति अच्छा नहीं रहा है। अगर कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसी पीड़ित को उनके पास भेजते थे या साथ लेकर जाते थे, तो वह कोई सुनवाई नहीं करते थे। कार्यकर्ता कई बार मुझसे इस बात की शिकायत कर चुके थे। कई बार मैंने खुद भी महसूस किया था कि एएसपी का व्यवहार अच्छा नहीं है। विधायक का दावा है कि मुरादाबाद में एसपी सिटी रहे अमित आनंद और सीओ इंदु सिद्धार्थ के व्यवहार की भी मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। उन दोनों का ट्रांसफर भी मेरी शिकायत पर ही हुआ था।
लखनऊ में मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एएसपी की शिकायत की थी। इसी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शासन ने मंगलवार शाम एएसपी का मुरादाबाद से लखनऊ तबादला किया है। : भाजपा नगर विधायक रितेश गुप्ता
विज्ञापन
तबादला नौकरी का हिस्सा है। जहां भी तैनाती रहेगी वहां पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने फर्ज को निभाएंगे। किसी नेता और मंत्री के दबाव में आकर कोई गलत काम नहीं करेंगे।
: एएसपी अनिल यादव