फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Arya Samaj procession taken out featuring tableaux

Moradabad News: झांकियां के साथ निकली आर्यसमाज की शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj procession taken out featuring tableaux
कुंदरकी। आर्य समाज का 90वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार से शुरू हुआ। दोपहर दो बजे आर्य समाज मंदिर से भव्य शोभायात्रा शुरू हुई, जोकि नगर में निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पर ही आ संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस, शिवाजी, महाराणा प्रताप व चंद्रशेखर आजाद की झांकियां शामिल रहीं। वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लक्ष्मण, महर्षि वाल्मीकि, कृष्ण अर्जुन की झांकियां रथों पर थीं। इस दौरान दयानंद बाल विद्या मंदिर कुंदरकी, ज्वालीराम इंटर कॉलेज जैतपुर पट्टी, मुन्नीलाल पब्लिक स्कूल फरहेदी व फूलवती जूनियर हाईस्कूल संदलपुर के बच्चे जयघोष करते हुए चल रहे थे। कुछ बालिकाएं क्रांतिकारी गीतों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दे रही थीं।
विज्ञापन

ब्रह्मचारी युद्धवीर आर्य ने वेद पाठ किया। पंडित यादवेंद्र आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। शोभायात्रा में आर्य समाज के प्रधान राजपाल सिंह आर्य, मंत्री सुशील आर्य, कोषाध्यक्ष जगपाल आर्य, पुरोहित जयगोपाल आर्य, अजब सिंह आर्य, रमेश सिंह आर्य, सुनील आर्य, विशेष आर्य, रामसिंह आर्य, मुकेश आर्य, सतीश आर्य, चौधरी राजेंद्र सिंह, वीर सिंह आर्य, महेंद्र सिंह व लोकेश आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed