{"_id":"5e4464838ebc3ee5d808a4d2","slug":"arrested-city-news-mbd339689823","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी शादी धूमधाम से करने को कंपाउंडर ने शिक्षक से कराई थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी शादी धूमधाम से करने को कंपाउंडर ने शिक्षक से कराई थी लूट
Thu, 13 Feb 2020 03:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा के निजी अस्पताल के पूर्व कंपाउंडर ने अपनी शादी धूमधाम से करने को साथी और कंपाउंडर के साथ मिल कर शिक्षक से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को दो कंपाउंडर समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार इस घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना का खुलासा होते ही लड़की पक्ष ने अब शादी से इंकार कर दिया है। वारदात में वह युवक भी शामिल था जिसके पिता ने ही शिक्षक को गन्ना बेचा था।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मोहसिन, अकबर, वाहिद, नुसरत निवासी इस्लाम नगर थाना कुंडा जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) और अमित निवासी सुंदर नगर भूतखेड़ा थाना ठाकुरद्वारा है।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में मुनीम पुर स्थित प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक कुलवीर के साथ 16 दिसंबर 2019 को बाइक सवार बदमाशों ने 40 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य कागजात लूट लिए थे। एसपी देहात ने बताया कि इस घटना की योजना आरोपी मोहसिन ने ही बनाई थी।
मोहसिन और अमित छह माह पहले तक ठाकुरद्वारा स्थित एक निजी अस्पताल बतौर कंपाउंडर नौकरी करते थे। अमित पिछले तीन माह से सीएचसी काशीपुर में एक चिकित्सक के सहायक के रूप में नौकरी कर रहा है। दो माह पहले ठाकुरद्वारा के कमालपुरी चौराहे पर अमित की मोहसिन से मुलाकात हुई थी। तब उसने अमित को बताया कि उसका रिश्ता तय हो गया है। वह नौकरी भी छोड़ चुका है। वह अपनी शादी धूमधाम से करना चाहता है।
उसने ऐसे किसी व्यक्ति की जानकारी मांगी जो मोटी रकम लेकर इधर उधर आता जाता हो। तब अमित ने उसे बताया कि उसके पिता राजेश अपनी गन्ने की फसल गन्ना कुलवीर को बेचते हैं। कुलवीर मुनीमपुर स्थित सरकारी स्कूल में अध्यापक भी हैं। अमित ने एक दिन स्कूल जाकर मोहसिन को शिक्षक का चेहरा भी दिखवा दिया था।
सोलह दिसंबर को जैसे ही कुलवीर छुट्टी के बाद स्कूल से अपने घर की ओर चला तब अमित ने मोहसिन को फोन कर इसकी जानकारी दे दी थी। मोहसिन अपने तीन अन्य साथियों के साथ रास्ते में पहुंचा और कुलवीर को तमंचे के बल पर 40 हजार रुपये व अन्य सामान लूट लिया था। इसके बाद आरोपियों ने रुपये आपस बांट लिए थे। हालांकि उन्हें उम्मीद ज्यादा रकम की थी। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी भेज दिए हैें।