फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Another corona positive found in Moradabad

यूपीः मुरादाबाद में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, मरकज से लौटा था जमाती

Sun, 12 Apr 2020 08:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Apr 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Another corona positive found in Moradabad
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

मुरादाबाद में रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचा है। पॉजिटिव युवक दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटलने वाला जमाती है। एडीजी कानून एवं व्यवस्था की सूचना पर आठ अप्रैल को पुलिस ने इसे दबोचकर एमआईटी में क्वारंटीन किया था। युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के दस लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। उनके सैंपल लेने के साथ युवक के संपर्क में आए लोगों की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था ने दो अप्रैल को दिल्ली निजामुद्दीन के 5224 लोगों की सूची जारी की थी। इसी सूची में कघटर थाना क्षेत्र के करूला लाल नगरी मुरादाबाद निवासी 21 साल के युवक का नाम भी दर्ज था। इन सभी लोगों की मोबाइल की लोकेशन निजामुद्दीन के आसपास मिली थी। पुलिस ने छापामारी कर आठ अप्रैल को युवक को दबोचकर एमआईटी में क्वारंटीन कर सैंपल भेज दिया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग के मुताबिक रविवार को सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने जमाती के घर में दबिश दी। जमाती के परिवार में तीन महिला समेत 10 सदस्य हैं। सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। सीएमओ के मुताबिक युवक 19 मार्च को दिल्ली मरकज से लौटा था। युवक दिल्ली यूनिवर्सिटी में अरबी की पढ़ाई करता है। सीएमओ के मुताबिक इसकी छानबीन की जा रही है। सूचना पुख्ता होते ही यूनिवसिर्टी प्रशासन को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक में नहीं अभी भी कोई लक्षण
सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव युवक में अभी तक कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सीएमओ ने बताया कि आठ अप्रैल को भी युवक पूरी तरह स्वस्थ था। एहतियातन उसका सैंपल लिया गया और रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ का कहना है कि अन्य जमातियों के भी सैंपल को लेकर संशय बना हुआ है।


दिल्ली से लौटने के बाद 20 दिन घूमता रहा युवक
कोरोना पॉजिटिव जमाती दिल्ली से लौटने के बाद 20 दिनों तक करूला और आसपास के क्षेत्र में घूमा। दोस्तों के अलावा कई पारिवारिक परिचितों के घर भी गया। इससे स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विभागीय टीमें उसके संकर्प में आए लोगों को चिह्नित कर रही हैं। चिह्नित लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed