{"_id":"690272ae73529652d3006881","slug":"another-case-of-tax-evasion-now-63-firms-registered-on-one-mobile-number-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-760704-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टैक्स चोरी का एक और मामला, अब एक मोबाइल नंबर पर 63 फर्मों का पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टैक्स चोरी का एक और मामला, अब एक मोबाइल नंबर पर 63 फर्मों का पंजीयन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक मोबाइल नंबर पर लोहा कारोबारी द्वारा देशभर में 60 फर्में बनाकर जीएसटी चोरी के मामले की चल रही जांच के बीच बुधवार को टैक्स चोरी का एक और बड़ा खेल सामने आया है। उसी लोहा कारोबारी ने एक दूसरे मोबाइल नंबर (8092054537) पर 63 फर्जी फर्मों का सीजीएसटी में पंजीयन कराकर करोड़ों की टैक्स चोरी की है। अभी तक की जांच में कारोबारी के दो मोबाइल नंबरों पर 123 फर्मों के रजिस्ट्रेशन का मामला सामने आ चुका है। फर्जी कागजात के आधार पर इस कारोबारी ने उत्तराखंड, झारखंड, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में सीजीएसटी से फर्जी फर्माें का रजिस्ट्रेशन कराया है। विभाग की ओर से लोहा कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर सचल दल दस्ते की अधिकारी पूजा दीक्षित और पंकज मिश्रा ने मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर बुधवार को लोहे से भरा एक ट्रक पकड़ा। यह ट्रक मुजफ्फरनगर जा रहा था। इस मामले की अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ ने जांच की तो पता चला कि एके इंटरप्राइजेज के मालिक अंकित कुमार ने मोबाइल नंबर (8092054537) पर देशभर में 63 बोगस फर्मों का पंजीयन सीजीएसटी से कराया है। इससे पहले 23 अक्तूबर को लोहे से भरे दो ट्रकों को पकड़े गए थे। इसकी जांच में भी एके इंटरप्राइजेज के मालिक अंकित कुमार का नाम सामने आया था। उसने मोबाइल नंबर (7678311461) पर कश्मीर से लेकर उत्तर प्रदेश तक 60 बोगस फर्मों का सीजीएसटी में पंजीयन कराया था। यह पंजीयन लखनऊ के रहने वाले प्रवीण कुमार के कागजात को चुराकर उनके मकान के पते पर कराया था। अब तक की जांच में अंकित कुमार दो मोबाइल नंबरों पर 123 बोगस फर्माें का सीजीएसटी में रजिस्ट्रेशन करा चुका है। इसके जरिये करोड़ों की जीएसटी चोरी की है। इनमें से 60 फर्मों का पंजीयन निरस्त किया जा चुका है। इस लोहा कारोबारी के आठ ट्रक पकड़े जा चुके हैं।
000
- अभी तक आरोपी लोहा कारोबारी अंकित कुमार की फर्मों की जांच में दो मोबाइल नंबरों पर 123 बोगस फर्मों से जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। जांच अभी जारी है। आरोपी के खिलाफ मुरादाबाद में भी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। - आरए सेठ, अपर आयुक्त ग्रेड-2
विज्ञापन
00
जांच में 60 फर्मों पर 2.81 करोड़ का टर्नओवर पकड़ा गया
- प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लोहे के कारोबारी ने मोबाइल नंबर (7678311461) पर पंजीकृत 60 फर्मों पर 2.81 करोड़ का टर्नओवर किया है। इस प्रकार उसने 50.73 लाख की जीएसटी चोरी की है। पता चला है कि सीजीएसटी के अधिकारियों ने कागजात का सत्यापन किए बगैर पंजीयन कर दिया था। वहीं पीड़ित प्रवीण कुमार का कहना है कि उन्होंने अपना आवास किसी को कारोबार के लिए नहीं दिया था।
00
63 फर्में भी होंगी निरस्त, सीजीएसटी आयुक्त को भेजा पत्र
- अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ की टीम ने आरोपी कारोबारी अंकित कुमार के दूसरे मोबाइल की जांच की। इसके इसके बाद पता चला कि उसने 63 और फर्मों का सीजीएसटी में पंजीयन कराकर राष्ट्रीय पैमाने पर जीएसटी चोरी की है। अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह ने आरोपी कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ स्थित सीजीएसटी के आयुक्त, गाजियाबाद के अधिकारी और प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव राज्य कर को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लोहे के कारोबारियों ने गिरोह बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर जीएसटी चोरी की है। सीजीएसटी के अधिकारी अब बोगस फर्मों के पंजीयन निरस्त करने में लगे हैं। इस मामले में शीघ्र एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगा।
00
ए से लेकर वी तक के अक्षरों के प्रयोग से किए फर्जी फर्मों के नामकरण
- आरोपी कारोबारी ने ए से लेकर वी तक के अक्षर प्रयोग कर अलग नामों से
नाम बदलकर फर्मों के पंजीयन कराए हैं। उसने पंजीयन कराने के लिए फर्मों के नाम एके इंटर प्राइजेज, बीके इंटर प्राइजेज, केके इंटर प्राइजेज, जीके इंटर प्राइजेज और इसी प्रकार वीके इंटर प्राइजेज तक नाम रखे हैं।
00
इन राज्यों के जिलों में कराया रजिस्ट्रे्शन
- लोहा कारोबारी ने मोबाइल नंबर 7678311461 और 8092054537 पर दिल्ली में पांच और बंगलूरू में चार स्थानों पर फर्म का पंजीयन कराया है। इसके अलावा श्रीनगर, उत्तराखंड के विकासनगर, खटीमा, किच्छा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के भिवानी, कोटा, अलवर, हनुमानगढ़ में भी फर्म का पंजीयन कराया है। वहीं यूपी में प्रयागराज, मेरठ, हाथरस, रायबरेली, कानपुर, लखनऊ, नोएडा, अलीगढ़, ग्रेटर नोएडा और हापुड़ में फर्मों का रजिस्ट्रेशन है। जबकि बिहार में पटना सिरोपट्टी, बरही, पश्चिमी बंगाल में कारीध्या, झारखंड में रांची, गुमला और रातू, उड़ीसा में मधुसूदनपुर, रायगढ़, मध्य प्रदेश में भोपाल बनारसी, सिधी, इंदौर, सतना, गुजरात में अहमदाबाद, महाराष्ट्र में मुंबई, कोल्हापुर, सतारा, वासी विरार में भी फर्में रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा चेन्नई, हैदराबाद, विशाखापट्टनम, हैदराबाद में भी ऑनलाइन पंजीयन सीजीएसटी से कराया है।