फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Another accused arrested for attack on police and health department team

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for attack on police and health department team
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घटना 15 अप्रैल 2020 की है। नागफनी के नवाबपुरा में कोरोना संक्रमित कारोबारी की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर कारोबारी के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने गई थी।
विज्ञापन

तब लोगों ने टीम को घेर लिया था और क्वारंटीन का विरोध किया था। लोगों ने टीम के साथ मारपीट की थी। इसके अलावा पुलिस वाहन व एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की थी। इस हमले में डॉ. एससी अग्रवाल, फार्मासिस्ट संजीव कुमार और ईएमटी पंकज सिंह समेत छह स्वास्थ्यकर्मी और नागफनी थाने के दो सिपाही घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नागफनी थाने में 21 नामजद और दो सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सात महिलाओं समेत 17 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से एक आरोपी की पहचान शकील अहमद निवासी नवाबपुरा थाना नागफनी के रूप में हुई थी।

सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी शकील को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि आरोपी को सोमवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed