फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   An asphalt road was built in a hurry at night and traffic opened in Budh Bazar

Moradabad News: आनन-फानन रात में डामर सड़क बना बुध बाजार में खोला यातायात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
An asphalt road was built in a hurry at night and traffic opened in Budh Bazar
मुरादाबाद। तीन दिन तक यातायात बंद कर आनन फानन करीब 200 मीटर डामर सड़क निर्माण का काम शनिवार रात पूरा करने के बाद रविवार सुबह बुध बाजार चौराहे और इंपीरियल तिराहे से यातायात खोल दिया गया। इससे लोगों को आवागमन में कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन होली के एक दिन पहले भी बुध बाजार में पूरे दिन धूल उड़ती रही। इससे व्यापारी से लेकर राहगीर तक परेशान रहे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की 12 किमी सड़कों को स्मार्ट बनाया जाना है। इसमें बुध बाजार की करीब 800 मीटर सड़क भी शामिल है। इसकी शुरूआत भी बुधबाजार से करीब एक साल पहले की गई थी। लेकिन अभी तक बुध बाजार की सड़क को स्मार्ट बनाने का काम पूरा नहीं किया जा सका है। पिछले एक साल से शहर के इस प्रमुख बाजार की सड़क को स्मार्ट बनाने को लेकर अव्यवस्थित ढंग से किए जा रहे काम, तोड़फोड़ और धूल के गुबार के कारण व्यापारी खासे परेशान हैं। इसका असर उनके कारोबार पर पड़ा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की टीम ने होली से पहले सड़क निर्माण का अधिकांश काम समाप्त करने के लिए बृहस्पतिवार को तीन दिन के लिए बुधबाजार में यातायात बंद कर बुध बाजार पुलिस चौकी से बुधबाजार चौराहे तक करीब 200 मीटर क्षेत्र में डामर की सड़क बनाने का काम शुरू किया, लेकिन होली से चंद दिन पहले यातायात बंद करने को लेकर व्यापारियों ने विरोध भी जताया। शनिवार शाम छह बजे काम समाप्त होना था, लेकिन रोलर के खराब हो जाने के कारण काम में फिर देरी हो गई। लेकिन रातभर में काम पूरा करने के बाद स्मार्ट सिटी ने सोमवार बुध बाजार व इंपीरियल तिराहे पर यातायात रोकने को की गई बैरिकेडिंग खोल दी। व्यापारी किशन आहूजा, विपुल अग्रवाल, टीटू आदि ने बताया कि तीन दिन बाद खुले यातायात से आवागमन में आसानी होने से कुछ राहत मिली है, लेकिन बाजार में दिन भर उड़ती धूल के कारण व्यापारियों, ग्राहकों व राहगीरों को काफी परेशानी होती रही। व्यापारियों का यह भी आरोप है कि आनन-फानन 200 मीटर बनाई गई डामर सड़क भी उबड़ खाबड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल ने बताया कि बुध बाजार पुलिस चौकी से बुध बाजार चौराहे तक करीब 200 मीटर क्षेत्र में डामर की सड़क बना दी गई है। सड़क पर अभी सिर्फ एक कोट हुआ है। जिसकी वजह से सड़क ऊबड़ खाबड़ नजर आ रही है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि होली में व्यापारियों को कुछ राहत मिल सके। होली के बाद सड़क पर डबल कोड कर दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed