{"_id":"663bf3ad36df167b5501ed44","slug":"amroha-red-and-blue-teams-won-cricket-matches-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-396551-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अमरोहा रेड व ब्लू टीमों ने जीते क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अमरोहा रेड व ब्लू टीमों ने जीते क्रिकेट मैच
विज्ञापन
मुरादाबाद। जोन की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग जारी है। बुधवार को इसमें दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अमरोहा रेड ने मुरादाबाद ब्लू को दूसरे मैच में अमरोहा ब्लू ने मुरादाबाद रेड को हराया। यूपीसीए की ओर से पहुंचे ऑबजर्वर्स ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी गोपनीय अंक तालिका बनाई।
इस लीग में मुरादाबाद, अमरोहा, संभल व रामपुर की अलग अलग टीमों से खिलाड़ियों का चयन कर जोन की क्रिकेट टीम बनाई जाएगी। बुधवार को आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले गए पहले मैच में मुरादाबाद ब्लू ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। निर्धारित 45 ओवर के मैच में टीम ने 32 ओवर में 189 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरोहा रेड ने पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। दूसरे मैच में डीएसए मुरादाबाद रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 45 ओवर में से टीम 35.1 ओवर ही खेल सकी और 238 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में अमरोहा ब्लू ने सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। पहले मैच में यूपीसीए के अंपायर रवि कौशिक और नीरज चौधरी रहे। स्कोरिंग प्रणव दास ने की। दूसरे मैच में यूपीसीए के अंपायर मोहम्मद आदिल ओर उत्कर्ष मौर्या रहे। स्कोरिंग हरीश चौहान ने की। यूपीसीए के चयनकर्ता पूर्व रणजी खिलाड़ी सुरेंद्र चौहान और उमंग शर्मा ऑबजर्वर के रूप में मैदान पर मौजूद रहे। यूपीसीए के निदेशक पर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, डीएसए के संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, आईएफटीएम विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. वैभव त्रिवेदी, वित्त अधिकारी डॉ. कुशल पाल सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी प्रदीप टंडन, अमन लिट, मोहम्मद हसीन, नजाकत अली, विपुल चौधरी, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।