फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Major accident in Gajraula, car ran over scooter riders, couple died...daughter critical

कांवड़ लेने जा रहा था परिवार: गजरौला में बड़ा हादसा, कार ने स्कूटी सवारों को रौंदा, दंपती की मौत...बेटी गंभीर

Sun, 04 Aug 2024 11:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 11:22 AM IST
सार

मुरादाबाद से गंगाजल लेने ब्रजघाट जा रहे दंपती की स्कूटी में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Major accident in Gajraula, car ran over scooter riders, couple died...daughter critical
गजरौला में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगा जल लेने ब्रजघाट से जा रहे मुरादाबाद के प्रीत विहार कॉलोनी निवासी संजीव गुप्ता (48) की स्कूटी को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई जबकि पत्नी दुर्गा गुप्ता (45) ने टीएमयू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी बेटी पूर्वी (12) घायल है।

विज्ञापन


दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि संजीव गुप्ता शनिवार की रात स्कूटी पर सवार होकर ब्रजघाट से गंगा जल लेने जा रहे थे। पत्नी दुर्गा गुप्ता, बेटी पूर्वी स्कूटी पर उनके साथ थीं।
विज्ञापन


वह करीब तीन बजे भानपुर खालसा वाले ओवरब्रिज से कुछ ही दूर रह गए थे। इस बीच सामने से आई कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी चला रहे संजीव गुप्ता, पत्नी और बेटी घायल हो गए। घायलों को तुरंत ही निकट के निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर संजीव गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी और बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। संजीव गुप्ता की पत्नी ने टीएमयू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।


सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। टक्कर मारने वाली कार पकड़ ली गई है। वह उत्तराखंड नंबर की है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed