फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   amroha boy abducted and strangled neck to death then his face thrashed with brick to hide identity

घर के बाहर खेल रहे छात्र का किया अपहरण, फिर गला दबाकर की हत्या और ईंट से चेहरा कुचला

Fri, 29 Jan 2021 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 29 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
amroha boy abducted and strangled neck to death then his face thrashed with brick to hide identity
कक्षा दो के छात्र की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला

यूपी के अमरोहा में घर के बाहर खेल रहे कक्षा दो के छात्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। गला दबाकर हत्या के बाद ईंट से उसके चेहरे को कुचलने की कोशिश की गई है। नौगांवा सादात रोड स्थित शव मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


एसपी, एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद छात्र के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटकुई की है। यहां पर शाकिर सलमानी का परिवार रहता है। शाकिर कांठ अड्डे पर बराबर का काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी अफसाना के अलावा पांच बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा कामिल(9) कक्षा दो का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की शाम कामिल घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन शुक्रवार की सुबह नौगांवा सादात रोड पर सड़क किनारे कामिल का शव पड़ा मिला।

उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद चेहरे को ईंट से कुचला गया है। सूचना मिलते ही एसपी सुनीति, एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राना फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।


फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर सबूत इकट्ठा किए। परिजनों ने किसी भी रंजीत से इनकार किया है। पुलिस ने मौके पर खून से सनी ईंट बरामद की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed