फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   'Amazing' in the throat, for the first time the cycle filled the speed

कांठ में कमाल, पहली बार दौड़ी साइकिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
'Amazing' in the throat, for the first time the cycle filled the speed
मंडी समिति मतगणना स्‍थल के अंदर वोटों की गिनती करते मतदान कर्मिक।
हसनपुर से वाया नौगांवा सादात कांठ पहुंचे कमाल अख्तर ने साइकिल दौड़ाकर कमाल कर दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जीत दर्ज कर कांठ से पार्टी का खाता खोल दिया। यहां से सपा को पहली बार जीत मिली है। इससे पहले कांठ में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा।
विज्ञापन

कांठ विधानसभा सीट पर वर्ष 1957 से 2017 तक 16 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। लेकिन एक बार भी समाजवादी पार्टी को जीत नहीं मिली। यहां पार्टी को हार का ही सामना करना पड़ा है। यहां से सबसे अधिक तीन-तीन बार भाजपा और कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि बसपा ने दो बार जीत दर्ज किया है। इस बार विधानसभा चुनाव में सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर पर दांव लगाया। यहां से पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान टिकट के दावेदार थे। कमाल अख्तर विधानसभा चुनाव की तैयारी अमरोहा की हसनपुर सीट से कर रहे थे, लेकिन पार्टी उन्हें नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया। तीन-चार दिन बाद ही पार्टी ने नौगांवा सादात की जगह कांठ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बना दिया। शुरुआत में कमाल अख्तर को बाहरी होने का विरोध झेलना पड़ा। चुनाव में भितरघात की चर्चाएं और कुछ नेताओं ने वीडियो जारी कर खुलकर विरोध किया, लेकिन बृहस्पतिवार को आए चुनाव परिणाम ने सभी आशंकाओं पर विराम लगा दिया। सपा को पहली बार कांठ सीट पर जीत मिली और क्षेत्र वासियों को कमाल अख्तर के रूप में नया विधायक मिल गया।
विज्ञापन

कांठ विधानसभा क्षेत्र से अब तक चुने गए विधायक
वर्ष विधायक दल
1957 जितेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस
1962 दाउदयाल खन्ना कांग्रेस
1967 जे सिंह निर्दलीय
1969 नौनिहाल सिंह बीकेडी
1974 चंद्रपाल सिंह बीकेडी
1977 हरगोविंद जनता पार्टी
1980 रामकिशन कांग्रेस(यूआरएस)
1985 समरपाल सिंह कांग्रेस
1989 चंद्रपाल सिंह जनता दल
1991 ठाकुरपाल सिंह भाजपा
1993 महबूब अली जनता पार्टी
1996 राजेश कुमार सिंह भाजपा
2002 रिजवान अहमद खान बसपा
2007 रिजवान अहमद खान बसपा
2012 अनीसुरर्हमान पीस पार्टी
2017 राजेश कुमार सिंह भाजपा
2021 कमाल अख्तर सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed