{"_id":"68489b28f6013f61d607b774","slug":"agwanpur-sugar-mill-paid-979-crores-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-663580-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अगवानपुर चीनी मिल ने 9.79 करोड़ का किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अगवानपुर चीनी मिल ने 9.79 करोड़ का किया भुगतान
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला प्रशासन के काफी दबाव के बाद मंगलवार को अगवानपुर चीनी मिल ने गन्ने का बकाया 9.79 करोड़ का भुगतान कर दिया। अभी बिलारी और बेलवाड़ा चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का करीब 73 करोड़ रुपये बकाया है।
अगवानपुर चीनी मिल पर करीब 15 करोड़ रुपये गन्ने का बकाया था। जिला प्रशासन ने इस मामले में नोटिस जारी किया तो मिल प्रबंधन ने मंगलवार को 9.79 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इस मिल पर अभी चार करोड़ 15 लाख रुपये गन्ने का भुगतान बाकी है। शासन ने चीनी मिलों के बकाए के मामले में जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में बताया गया कि सिर्फ एक चीनी मिल रानी नांगल ने सौ प्रतिशत भुगतान किया है।
बिलारी चीनी मिल पर अभी करीब 50 करोड़ रुपये बकाया है। एक सप्ताह पहले बिलारी चीनी मिल ने चार करोड़ रुपये का भुगतान किया था। अभी बेलवाड़ा चीनी मिल पर करीब 23 करोड़ रुपये का बकाया है। चीनी मिलों पर गन्ने के बकाए को लेकर शासन लगातार जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट मांग रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में डीएम ने तीनों शुगर मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किया था। इस बारे में जिला गन्ना अधिकारी राम किशन का कहना है कि किसानों के गन्ने का भुगतान कराने के लिए लगातार प्रयास चल रहा है। भाकियू (टिकैत) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को गन्ने का पूरा भुगतान कराने के लिए मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा था।