{"_id":"657f56f2a2f7caf550025335","slug":"adarsh-yuvan-viaan-anvi-won-the-music-competition-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-305039-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आदर्श, युवान, वियान, अन्वी ने जीती संगीत प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आदर्श, युवान, वियान, अन्वी ने जीती संगीत प्रतियोगिता
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में संगीत वादन प्रतियोगिता साज का आयोजन किया गया। तीन वर्ग सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ. शैफाली सिंह रहीं।
प्रतिभागियों ने गिटार व की-बोर्ड पर फिल्मी धुनें बजाकर अपनी कला का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में पांच से 17 आयु वर्ष तक के प्रतिभागी रहे। संचालन मैरिस माइकल ने किया। निर्णायक मंडल में विपिन मैसी, ल्युक माइकल, एंजली राइट रहे। गिटार जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर आदर्श अग्रवाल, दूसरे पर अध्ययन भटनागर, तीसरे स्थान पर सार्थक बंसल व रिदान रहे। सीनियर वर्ग में युवान गुप्ता प्रथम, आर्थव नारंग द्वितीय, प्रतिष्ठा त्यागी और जसराज सिंह तृतीय रहे। की-बोर्ड सब जूनियर वर्ग में वियान देव को पहला, कृष्णा गोयल को दूसरा और सारस्वत गोयल व आरुष रस्तोगी को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में अन्वी सिंघल, उदयन अग्रवाल को पहला, अरनी सिंह को दूसरा, अक्षत रस्तोगी को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान क्रिस्टोफर माइकल, मौरिस माइकल, मेघा माइकल, प्रभात कुल्लू, बालेश्वर कपूर रहे।