{"_id":"5e6700d08ebc3eead15d8195","slug":"acid-tanker-overturn-on-the-highway-in-gajraula-two-constable-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः हाईवे पर पलटा तेजाब से भरा टैंकर, दो सिपाही झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः हाईवे पर पलटा तेजाब से भरा टैंकर, दो सिपाही झुलसे
Tue, 10 Mar 2020 08:22 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2020 08:22 AM IST
सार
-दिल्ली की दिशा से आ रहा टैंकर सितारगंज जा रहा था
-चौपला चौकी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
गजरौला हाइवे पर तेजाब से भरा टैंकर पलटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक नगरी गजरौला में तेजाब से भरा टैंकर पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई इस दौरान चौपला पर मौजूद दो सिपाही इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं तेजाब की गंध से हाईवे क्षेत्र में सांस लेने में लोगों को दिक्कत होने लगी। सोमवार की रात लगभग 10 बजे यह हादसा चौपला पुलिस चौकी के ठीक सामने हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे हुआ। गनीमत ये रही कि टैंकर नीचे से गुजर रहा था। यदि हादसा फ्लाईओवर पर होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
दिल्ली की दिशा से आ रहे तेजाब से भरे टैंकर के चालक ने जैसे ही टैंकर हसनपुर की दिशा में मोड़ा टैंकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर के पलटते ही वहां भगदड़ मच गई। टैंकर से तेजाब रिसना शुरू हो गया। इस दौरान वहां पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही पंकज कसाना की आंख और सिपाही आनंदपाल सिंह के पांव पर तेजाब के छींटे आ गए। वह झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं टैंकर का चालक और क्लीनर कूदकर भाग गए। टैंकर का तेजाब सड़क पर फैलने से हाईवे पर धुआं उठने लगा। सांस लेना दूभर हो गया।
विज्ञापन
चौपला के आसपास मौजूद लोग घर और दुकानों से बाहर निकल आए। सीओ मोनिका यादव पहुंची। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आ गईं। जुबिलेंट फैक्टरी के यूनिट हेड राधेश्याम एवं डीजीएम सुनील दीक्षित भी अपनी बचाव टीम लेकर मौके पर आ गए और बचाव कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन
तेजाब की गंध से फायर ब्रिगेड में तैनात सिपाही कुलदीप, अंग्रेज सिंह की हालत बिगड़ गई। उन्हें भी आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएफओ के. वर्मा की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे। छानबीन में पता लगा कि टैंकर अलवर से सितारगंज जा रहा था। वहां बैटरी बनाने की फैक्टरी में तेजाब का प्रयोग होता है।