{"_id":"628a9f688db7c715ff1a7249","slug":"accused-of-rape-sent-to-jail-moradabad-news-mbd4289481164","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने का आरोपी गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने का आरोपी गया जेल
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक युवती से नाम और धर्म छिपाकर दोस्ती करने और दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार जेल भेज दिया। युवती ने शनिवार को विहिप कार्यकर्ताओं को सूचना देकर आरोपी युवक को पकड़वाकर पुलिस को सौंपा था।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से कटघर थाना क्षेत्र के कर्बला निवासी एक युवक ने अपना असली नाम व धर्म छिपाकर दोस्ती की थी। बाद में उससे दुष्कर्म भी किया। आरोप है कि युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकी दी और बताया कि उसका नाम राजू नहीं असलम है। इस पर पीड़ित युवती ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को फोन पर बताया कि एक युवक उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। इस पर विहिप कार्यकर्ता आ गए और उन्होंने कंपनी बाग में युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
--