{"_id":"61b50edc1d4e4a0870358a38","slug":"accused-of-misconduct-absconding-from-bhojpur-up-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी अस्पताल से फरार, पुलिस को देखकर करने लगा था बेहोशी का नाटक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी अस्पताल से फरार, पुलिस को देखकर करने लगा था बेहोशी का नाटक
Sun, 12 Dec 2021 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (मुरादाबाद)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:19 AM IST
सार
पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक...
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी उपचार के दौरान अस्पताल (सीएचसी) से फरार हो गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया था।
विज्ञापन
भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात एक युवक ने घर घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया था और उसकी पिटाई की थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पीआरवी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर आरोपी बेहोश होने का नाटक करने लगा। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया था, जहां से वह रात दो बजे भाग गया। आरोपी के अस्पताल से भागने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।