फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of attacking MLA's nephew and administrative officers arrested

विधायक के भांजे तथा प्रशासनिक अधिकारियों पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking MLA's nephew and administrative officers arrested
विधायक के भांजे तथा प्रशासनिक अधिकारियों पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी पर 25 हजार का इनाम था घोषित, टांडा पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा
टांडा (रामपुर)। रामपुर में वाहन चेकिंग के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व राजस्व टीम तथा पटवाई में मिलक विधानसभा सीट से विधायक राजबाला के भांजे के ऊपर जान से मारने की नियत से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

मई माह में थाना पटवाई के एक गांव के पास अवैध खनन की वाहन चेकिंग के दौरान खनन अधिकारी द्वारा वाहन सीज किए जाने से गुस्साए 15-20 अज्ञात लोग वाहनों से आ गए और मिलक विधायक राजबाला के भांजे भारत सिंह और चालक अनिल चौहान व अनु चौहान पर हमला बोल दिया। जिसमें भारत सिंह, चालक अनु चौहान, अनिल चौहान घायल हो गए। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी लक्ष्मण को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, बीते माह प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में सदर तहसील क्षेत्र में नायब तहसीलदार और राजस्व टीम द्वारा अवैध खनन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान टीम ने एक वाहन पकड़ कर सीज कर दिया। इससे क्षुब्ध खनन धंधेबाजों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया और सीज किए गए वाहनों को छुड़ाकर ले गए। इस मामले में भी दस लोगों के विरुद्ध गंज थाने रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों मामलों में नासिर निवासी ग्राम सोनकपुर को भी आरोपी बनाया गया था और उस पर पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। मंगलवार को गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि इनामी आरोपी नासिर कोसी नदी के बंधे पर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस तथा एक मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी को पुलिस कोतवाली ले आई। थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया की आरोपी नासिर दोनों ही मामलो में संलिप्त था और उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed