फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused from Kuwait makes obscene video of girl viral

Moradabad News: कुवैत से आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो की वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused from Kuwait makes obscene video of girl viral
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के नहाते वक्त एक युवक ने मोबाइल से वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद आरोपी कुवैत चला गया। युवती की शादी होने से चंद दिन पहले आरोपी ने कुवैत से ही सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता के परिवार ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने पीड़िता को अगवा करने का प्रयास किया और परिवार के साथ मारपीट की है।
अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले परिवार की पीड़ित युवती की मां ने मूंढापांडे थाने में सरकड़ा खास निवासी आरोपी इंतेजार और उसके तीन भाई नावेद, अथर और परवेज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि इंतेजार पुत्र महमूद ने उसकी बेटी के नहाते समय के नग्न अवस्था के फोटो खींच लिए थे और वीडियो बना ली थी। इसके बाद आरोपी कुवैत चला गया। पीड़िता ने बताया कि 15 दिसंबर को उसकी बेटी की शादी होनी तय है। करीब एक माह से आरोपी इंतेजार कुवैत से उसके बेटे के मोबाइल पर बेटी के नग्न अवस्था के फोटो और वीडियो भेज रहा है। आरोपी ने वीडियो और फोटो फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी वायरल कर दिए हैं। जिस के कारण बेटी डिप्रेशन में आ गई है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपी के इस घिनौनी कार्य की शिकायत उसके घर जाकर परिवार से की तो उन्होंने भी महिला और उसके बेटे साथ गाली गलौज की और मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया। 7 दिसंबर को इंतेजार के भाई नावेद, अथर और परवेज पीड़िता के घर में घुस आए। उन्होंने पीड़ित युवती को अगवा करने की कोशिश की। उसे खींच कर अपने घर ले जाने की कोशिश की। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने हमारे परिवार के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की पत्नी से भी छेड़खानी की। परिजनों ने बेटी को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्द कहकर उन्हें अपमानित किया। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि वह युवती के मंगेतर के पास अश्लील वीडियो और फोटो भेज कर रिश्ता तुड़वा देंगे। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार आईपीसी की धारा 452, 504, 506, 354, आईटी एक्ट 67 और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कुवैत में बैठे आरोपी को भी मुरादाबाद लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed