फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Abhinandan and MH Warrior will clash in the final

Moradabad News: फाइनल में भिड़ेंगे अभिनंदन और एमएच वॉरियर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Abhinandan and MH Warrior will clash in the final
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट प्रीमियर लीग में सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में टीम अभिनंदन महिंद्रा ने कलक्ट्रेट क्रिकेेट क्लब को 67 रन से मात दी और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में एमएच वॉरियर ने भव्या हॉस्पिटल को कड़े मुकाबले में आठ रन से हराया और फाइनल में प्रवेश किया।


पहले मैच में टीम अभिनंदन महिंद्रा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 194 रन बनाए। सुरजीत ने 46 गेंदों में पांच छक्के व नौ चौके लगाकर 90 रन बनाए। शोएब सिद्दीकी ने एच छक्के व पांच चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कलक्ट्रेट क्रिकेट क्लब की ओर से मोहित, राजन, विजन, इकबाल ने एक-एक विकेट लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कलक्ट्रेट की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। मुशाहिद के अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना सका। कप्तान अरीज अली 15 रन बनाकर आउट हो गए। टीम अभिनंदन की ओर से अक्षु बाजवा, नितिन सिंह, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद खिजार ने दो-दो विकेट लिए। सुरजीत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में एमएच वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। विवेक ने 47 गेंदों में छह छक्के व पांच चौके लगाकर 90 रन बनाए। अंकित प्रताप सिंह ने 45 रन का सहयोग किया। गेंदबाजी में भव्या हॉस्पिटल की ओर से मनीष सहरावत व कप्तान पर्व सिंह ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भव्या हॉस्पिटल की टीम 20ं ओवर में छह विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। वासिक रजा ने 27 गेंदों में चार छक्के व तीन चौके लगाकर 49 रन बनाए। कप्तान पर्व सिंह ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में एमएच वॉरियर के कृष्णा यादव ने दो, मोहम्मद अरबाज, विकास गुप्ता, कार्तिक सिद्धू, विवेक ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच एमएच वॉरियर के विवेक चुने गए। आयोजकों ने बताया कि फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। पुरस्कार वितरण शाम पांच बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed