फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A tree fell on a mother and son riding a bike, killing the mother.

Moradabad News: बाइक सवार मां-बेटे पर गिरा पेड़, मां की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A tree fell on a mother and son riding a bike, killing the mother.
बिलारी। मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरीखेड़ा गांव के निकट बुधवार दोपहर बाइक सवार मां-बेटे पर हाईवे किनारे खड़ा पेड़ गिर गया। हादसे में महिला के सिर पर पेड़ की टहनी गिरने से उसकी मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। वृद्धा अपने बेटे के साथ चंदौसी दवाई लेने जा रही थी। बेटे को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना बिलारी के भूढ़मरेसी गांव निवासी जसराम की पत्नी सोमवती (65) अपने बेटे राजीव कुमार के साथ बुधवार लगभग बारह बजे अपने गांव से इब्राहिमपुर टोल प्लाजा होते हुए चंदौसी निजी चिकित्सक से दवाई लेने जा रही थी। जैसे ही राजीव की बाइक हाईवे पर आरीखेड़ा और अमरपुर काशी गांव के बीच पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी हाईवे के किनारे खड़ा पेड़ अचानक तेज हवा के झोंके आने से राजीव कुमार की बाइक पर गिर गया। पेड़ की टहनी सीधी सोमवती के सिर पर आकर गिरी। राजीव और उसकी माता बाइक सहित सड़क किनारे गिर गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सोमवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजीव कुमार को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे में वृद्धा की मौत हो जाने की खबर मिलते ही बिलारी पुलिस भी सरकारी अस्पताल पहुंच गई और वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अमरपुर काशी पुलिस चौकी के दरोगा विनीत कुमार ने बताया कि घटना के तत्काल बाद ही सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed