फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A report has been filed against nine people, including the former head, accused of snatching a cheque.

Moradabad News: चेक छीनने के आरोपी पूर्व प्रधान सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 Apr 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 26 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against nine people, including the former head, accused of snatching a cheque.
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बेची गई जमीन का चेक धोखाधड़ी कर छीनने के आरोप में पूर्व प्रधान सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव मीरपुर मोहन चक निवासी बाबू ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसने अपनी भूमि साढ़े तीन लाख रुपये में फरवरी 2025 में बेची थी। इसके बदले 20 हजार रूपये नकद और 3,30,000 रुपये का चेक दिया गया था। मुरादाबाद के जयंतीपुर की नरगिस ने उसे फोन कर बताया कि चेक अपने खाते में जमा न करें अभी पैसे नहीं है। फिर उसे 19 दिसंबर 2025 को गांव सरकड़ा परम निवासी पूर्व प्रधान अय्यूब के घर पर बुलाया। वहां पर उससे चेक छीन लिया गया। आरोपी पूर्व प्रधान ने तमंचे से फायर भी किए। किसी तरह उसकी जान बची। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पूर्व प्रधान अय्यूब अली, नरगिस, नईम, नन्हे, मुसाफिर हुसैन मोहम्मद नबी शाहीन सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed