फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A child died after being crushed by the car of the District President of BJP Backward Class Front

Moradabad News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष की गाड़ी से कुचलकर बच्चे की माैत

Fri, 30 May 2025 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 30 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A child died after being crushed by the car of the District President of BJP Backward Class Front
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के लाड़पुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे बरात की विदाई के समय भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष की गाड़ी से कुचलकर तीन साल के दीपेश की माैत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। गुस्साएं लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। गाड़ी से शराब की बोतल भी बरामद हुई। गाड़ी का नंबर अमरोहा जिले का है और उस पर जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा लिखा है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के लाड़पुर निवासी वीरेंद्र सिंह की बेटी रूपा की बुधवार रात रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव से बरात आई थी। बरात गांव में ही हंसराज सिंह यादव की बैठक में रोकी गई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बरात की विदाई हो रही थी। बरात में शामिल एक गाड़ी हंसराज की बैठक से तेजी से निकली और उसकी चपेट में हंसराज का तीन साल का बेटा दीपेश आ गया।
विज्ञापन

बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। माैका पाकर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। परिजन बच्चे को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। हादसे से गुस्साएं लोगों ने स्काॅर्पियो में तोड़फोड़ कर दी। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में ले ली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हंसराज की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सहकारी समिति के सभापति हैं बच्चे के दादा
हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे दीपेश के दादा विजयपाल यादव सहकारी समिति वीरपुर थान के सभापति हैं। विजय पाल के बेटे हंसराज सिंह यादव फर्म में काम करते हैं। बच्चे की मौत के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। बड़े बेटे दीपेश की माैत के बाद हंसराज के परिवार में अब पत्नी पूनम और छोटा बेटा शिवांश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed