फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   105 करोड़ की जिला योजना पर मुहर

105 करोड़ की जिला योजना पर मुहर

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को 105.52 करोड़ की जिला योजना को मंजूरी दे दी है। सभी विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि बजट तेजी के साथ रिलीज होगा लिहाजा योजनाओं को शुरू करने के लिए पूरी प्लानिंग कर लें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए।

सर्किट हाउस के सभागार में जिला योजना की मीटिंग हुई। इस दौरान विभाग वार बजट का डॉटा पेश किया गया। कुछ विभागों में बजट का इजाफा हुआ तो कुछ महकमों का बजट कम किया गया। प्रभारी मंत्री ने यहां कहा कि जल्द ही बजट रिलीज किया जाएगा लिहाजा सभी विभाग तैयारी कर लें। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए। अगर सड़क बनते ही टूटती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर गन्ना भुगतान को लेकर भी समीक्षा की गई। यहां जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल ने बताया कि चार चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


विभाग बजट
उद्यान विभाग 2.77 लाख
गन्ना विभाग 406.82 लाख
लघु एवं सीमांत कृषक योजना 58.80 लाख
पशुपाल विभाग 23.82 लाख
मत्स्य विभाग 1.60 लाख
दुग्ध विकास 429.76 लाख
वन विभाग 48.14 लाख
सहकारिता 0.50 लाख
ग्रामीण आजीविका 62.70 लाख
मनरेगा 552.00 लाख
पंचायती राज्य 967.12 लाख
सामुदायिक विकास 3.32 लाख
निजी लघु सिंचाई 106.80 लाख
नेडा 113.42 लाख
खादी ग्रामोद्योग 6 लाख
सड़क एवं पुुल 3161.08 लाख
पर्यावरण 0.81 लाख
पर्यटन हेतु 70 लाख
प्राथमिक शिक्षा 19.25 लाख
माध्यमिक शिक्षा 233.41 लाख
प्राविधिक शिक्षा 10 लाख
स्वास्थ्य विभाग 250.41 लाख
होम्योपैथिक 5.15 लाख
ग्रामीण पेयजल 630.96 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed