{"_id":"46-29559","slug":"Moradabad-29559-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी में फिंगर प्रिंट मिला रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी में फिंगर प्रिंट मिला रही पुलिस
Moradabad
Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद (ब्यूरो)। आशियाना में दवा व्यापारी यशदीप रस्तोगी के घर में हुई लाखों की चोरी के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। अब पुलिस मौके पर मिले फिंगर प्रिंट को घर पर आने जाने वालों से मिलाने की कोशिश कर रही है।
दवा व्यापारी यशदीप रस्तोगी के घर पर एक मई की अपरान्ह चोरी हुई थी। घटना के वक्त यशदीप अपने परिवार के साथ पड़ोस में एक शादी वाले घर में गए थे। दोपहर बाद जब वह लौटे तो दंग रह गए। चोरों ने अलमारी में रखे लाखों के जेवर, नगदी आदि गायब कर दिया था। शुरुआत से ही संदेह घर पर पूर्व में काम कर चुके प्लंबर, फिटर पर जताया जा रहा था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए थे। अब फिंगर प्रिंट मिलाने के लिए भेजा गया है। अफसरों ने बताया कि जिस तरह से वारदात हुई, उससे किसी करीबी का ही इसमें हाथ है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।