फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   देखिए अपने आईएमए का यह अनोखा अंदाज

देखिए अपने आईएमए का यह अनोखा अंदाज

Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। न दवा थी न पर्ची और न हीं डाइग्नोसिस...न मरीजों की लाइन और न बीमारी की फिक्र । था तो बस मनोरंजन और मनोरंजन। दिनभर मेडिकल की भाषा में बातचीत करने वाले अपने डाक्टरों का अंदाज लाजवाब था। सीनियर डाक्टर जब रैंप पर उतरे तो युवा डाक्टर वाह-वाह कह उठे और जब युवाओं की बारी आई तो वरिष्ठ डाक्टरों ने तालियों की गड़गड़ाहट की। महिला डाक्टरों के फैशन का जलवा बिखरा तो मॉडलिंग का लुत्फ भी डाक्टरों ने उठाया। न्यू ईयर सेलिब्रेशन की यह शाम ‘फुलटास’ मस्ती के लिए यादगार बन गई।
होटल मानसरोवर पैराडाइज में सेलिब्रेशन की शुरुआत आयकर आयुक्त डा. रमेश कुमार व आईएमए यूपी के अध्यक्ष डा. विनीत गुप्ता ने की। इसके बाद शुरु हुआ रंगारंग कार्यक्र्रमों का दौर। पहले सिंगल डांस हुए। उसके बाद लेडी डाक्टर्स का कैटवॉक। इसमें सीनियर डाक्टर्स के जलवे देखते ही बने। कपल फैशन शो में भी डाक्टरों ने अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। हाथों में हाथ हो... की थीम पर डाक्टर्स अपनी जीवनसंगिनी के साथ रैंप पर आए। सीनियर विनय गुप्ता, डा. बीके दत्ता, डा. आरबी सिंह की अदाओं पर खूब तालियां बजीं। लेडी डाक्टर्स के ग्रुप डांस ने सबकी वाहवाही लूटी। डा. मगन व डा. लीना मेहरोत्रा के डांस ने सबको इतना प्रभावित किया कि मौजूद लोगों की डिमांड पर वे फिर से स्टेज पर आए। रंगारंग कार्यक्रमों का दौर देर रात तक चला। आईएमए अध्यक्ष डा. अजय अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आईएमए प्रेसीडेंट (2014) डा. अर्चना अग्रवाल, डा. एसके गुप्ता, नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एके गोयल, डा. एसके राज, डा. जेपी टंडन, डा. संजय शाह, डा. अनुराग खन्ना, डा. राजेश सिंह, डा. राजेश रस्तोगी, डा. मगन मेहरोत्रा, डा. प्रीती गुप्ता, डा. मधुलिका बत्रा, डा. राजुल गुप्ता, डा. अर्चना टंडन, डा. रुचि बंसल समेत बड़ी संख्या में डाक्टर्स मौजूद थे। संचालन आईएमए के निवर्तमान अध्यक्ष डा. मनोज सक्सेना व फर्स्ट लेडी दिस ईयर डा. विमिता अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बेहतर कार्य के लिए मिला सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। बेहतर कामकाज के लिए आईएमए ने डाक्टरों को सम्मानित किया। पिछले दिनों स्टेट कांफ्रेंस में आईएमए के मुरादाबाद चैप्टर को सर्वोत्तम शाखा चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष डा. नितिन बत्रा व सचिव डा. संजय गुप्ता को मोमेंटो दिया गया। इसके अलावा डा. अजय अग्रवाल, डा. विनय गुप्ता, डा. नीरज गुप्ता, डा. मनोज सक्सेना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed