{"_id":"46-17991","slug":"Moradabad-17991-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दौरे को लेकर बना प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दौरे को लेकर बना प्लान
Moradabad
Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। दस दिसंबर को मुख्यमंत्री रामपुर आ रहे हैं। कन्या विद्या धन के लिए बड़ी संख्या में बेटियां भी पहुंचेंगी लिहाजा सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए गए हैं। मूंढापांडे हवाई पट्टी से रामपुर तक ड्यूटियां लगा दी गईं हैं। मुरादाबाद से भी पांच मजिस्ट्रेट रामपुर ड्यूटी करने जाएंगे।
रामपुर में होने वाला यह कार्यक्रम प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। कन्या विद्या धन लेने के लिए दस हजार से भी ज्यादा छात्राएं रामपुर जाएंगी। मुरादाबाद जिले से ही साढ़े चार हजार बेटियां पहुंचेंगी। प्रशासन भी पुख्ता इंतजाम करने में जुट गया है। बृहस्पतिवार को शहर में पहुंचे आईजी मुकुल गोयल ने पुलिस अफसरों की मीटिंग में तैयारियों की समीक्षा की। रामपुर ड्यूटी करने के लिए 200 सिपाही और 40 दारोगा जा रहे हैं। आईजी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि नौ दिसंबर को फोर्स रामपुर पहुंच जाएगा। हवाई पट्टी पर भी ड्यूटी लगाई जाएगी। शुक्रवार को आईजी रामपुर में जाकर कार्यक्रम स्थल का दौरा करेंगे।
विज्ञापन