{"_id":"5c59f6acbdec2273a135623f","slug":"91549399724-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे तेज दौड़े शुभम और सुदेशना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे तेज दौड़े शुभम और सुदेशना
विज्ञापन
मुरादाबाद।
राजकीय पालीटेक्निक में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य तजम्मुल अफजाल रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में साक्षी वीरांग ने एकल नृत्य और मुस्कान सिन्हा, पूजा शर्मा, संजू रेखा ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। एकल गायन में सजल गौतम ने अपनी सुरीली आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सौ मीटर दौड़ में शुभम कुमार और सुदेशना सिंह प्रथम, अविशान कुमार और कविता यादव द्वितीय, राहुल व शीतल सिंह तृतीय रहे। आठ सौ मीटर दौड़ में अरशद अली, सुनयना को पहला, आनंद, प्रीति शर्मा को दूसरा, गजेंद्र, रेखा मौर्या को तीसरा स्थान मिला। 15 सौ मीटर दौड़ में अरशद अली पहले, सौरभ दूसरे, संदीप तीसरे स्थान पर रहे। व्यक्तिगत चैंपियनशिप अरशद अली और सुदेशना को मिली। दिव्यांग वर्ग में आकाश यादव के नाम चैंपियनशिप रही। प्रधानाचार्य तजम्मुल अफजाल ने सेवानिवृत्त शिक्षक बलवीर सिंह को सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ियों को भी मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अंकित कुमार, संजय कुमार, विकास चौधरी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।