{"_id":"5b4e578b4f1c1be94b8b55b6","slug":"91531860875-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासनों तक सीमित है छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासनों तक सीमित है छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। विवि ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मंशा से प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू कर दी थी, लेकिन कालेजों की ओर से कोई दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। अभी तक कालेजों ने छात्रसंघ चुनाव को अपने शैक्षिक कैलेंडर में शामिल नहीं किया है। प्राचार्य शासन के आदेश के अनुरूप कार्य करने की बात कह रहे हैं।
मुरादाबाद में वर्ष 2012 में छात्रसंघ चुनाव कराए गए थे। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष शैक्षिक सत्र की शुरुआत में छात्र नेता चुनाव कराने के लिए कालेजों के प्राचार्य और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन और प्रदर्शन कर चुनाव की मांग कराते हैं। कालेजों की ओर से हर बार उन्हें चुनाव करने का पूरा आश्वासन दिया जाता है, लेकिन समय के साथ यह सिर्फ वायदों तक ही सीमित रह जाते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हिंदू कालेज के प्राचार्य को ज्ञापन देकर एक बार फिर से यह कवायद शुरू कर दी है।
चुनाव से निकलता है नेतृत्व
एमएच कालेज की प्राचार्य डॉ. मीना कौल ने बताया कि अपने स्तर से काई योजना नहीं बनाई है। जब अन्य कालेज कराएंगे तो हमारे यहां भी हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कालेजों में चुनाव होना आवश्यक है, क्योंकि इनके माध्यम से ही भविष्य का नेतृत्व निकलता है।
विज्ञापन
20 अगस्त से पहले करा सकते हैं चुनाव
हिंदू कालेज के प्राचार्य डॉ. आरके बंसल ने बताया कि चुनाव में विद्यार्थियों के प्रवेश की सूची होना अनिवार्य है। कालेज पांच जुलाई से खुला है। 30 जुलाई को प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने के बाद से 20 अगस्त तक के समय में यदि विश्वविद्यालय और प्रशासन अनुमति देता है, तो छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे।
वर्जन...
छात्रसंघ चुनाव की कोई तैयारी नहीं है। यह शासन का निर्णय है। जो आदेश होगा, उसका क्रियान्वयन किया जाएगा।
डॉ. एसडी द्विवेदी, प्राचार्य, केजीके कालेज।