{"_id":"5b0dbee04f1c1bf16e8b53dd","slug":"61527627488-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कारपोरेशन का फरमान, बिजली उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कारपोरेशन का फरमान, बिजली उपभोक्ता परेशान
Updated Wed, 30 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पावर कारपोरेशन के फरमान के बाद लाइन लॉस क्षेत्रों में बिजली कटौती बढ़ा दी गई है। बिजली कटौती से इन क्षेत्रों के उपभोक्ता भी परेशान हैं। उन्हें भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जबकि ये उपभोक्ता समय पर बिल भी जमा करते हैं और विभाग द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन भी करते हैं।
प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ ही मुरादाबाद में भी लाइन लॉस है। जिस कारण बिजली आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। प्रदेश सरकार ने मंडल मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली देने का दावा किया था। लेकिन लाइन लॉस की वजह से बिजली सप्लाई लड़खड़ा गई। इसके बाद शासन और पावर कारपोेरेशन की ओर से आदेश जारी किया गया है कि लाइन लॉस इलाकों में कटौती की जाए। जिन क्षेत्रों में बिजली चोरी नहीं होती है और रेवेन्यू भी अच्छा है वहां भरपूर बिजली दी जाए। लेकिन लॉस लाइन इलाकों में भी बिजली उपभोक्ता हैं। उन्हें भी बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि लाइन लॉस रोकने को कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी हालत में बिजली चोरी नहीं होने दी जाएगी।