फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जिंदगी से जंग लड़ रही मासूम गुलनाज

जिंदगी से जंग लड़ रही मासूम गुलनाज

Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
जिंदगी से जंग लड़ रही मासूम गुलनाज
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कुंदरकी के पांड़िया गांव की मासूम गुलनाज जिंदगी से जंग लड़ रही है। गुलनाज को आदमखोर कुत्तों ने नोच खाया है। गर्दन और शरीर से मांस नोच डाला है। मुरादाबाद के बाद मेरठ के डाक्टरों ने भी गुलनाज के इलाज में हाथ खड़े कर दिए हैं। गुलनाज के दिलदिमाग में कुत्तों की दहशत घर कर गई है। दर्द से कराहती गुलनाज की जुबान पर सिर्फ कुत्ते और खुद को बचाने की गुहार है। पूरा गांव उसकी हालत देख सदमे में है। गांव वालों की मदद से गुलनाज को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती तो करवा दिया है, लेकिन हालत गंभीर बनी है।
मो जान की सबसे छोटी लाड़ली गुलनाज (8) वृहस्पतिवार को गांव के पास ही बगीचे में आम बीनने गई थी। बाग में आधा दर्जन से अधिक आदमखोर कुत्तों ने गुलनाज पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने गुलनाज की गर्दन और शरीर से मांस नोच डाला। ग्रामीणों ने बमुश्किल गुलनाज को कुत्तों से छुड़वाया। कुंदरकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने तक गुलनाज के शरीर से खून काफी बह गया। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर किया गया। गुलनाज की हालत देख मुरादाबाद जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले मो. जान के पास मेरठ जाने तक किराया नहीं था। ग्रामीणों की मदद से गुलनाज को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। चेहरे, गर्दन और सीने में गहरे जख्म होने के कारण उसमें संक्रमण हो गया। मेरठ के डाक्टरों ने भी शनिवार को इलाज करने से हाथ खड़े कर गुलनाज को घर भेज दिया। गुलनाज के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों का उसके घर तांता लग गया। गुलनाज दर्द से तड़प रही थी। हर कोई उसकी हालत देख दुआएं मांग रहा था। गुलनाज की हालत देख गांव के कुछ लोग गांव के ही सुभान के साथ कुंदरकी थाने और स्थानीय विधायक हाजी रिजवान के घर पहुंचे। ग्रामीणों ने गुलनाज को बचाने की गुहार लगाई और इलाज के लिए आर्थिक मदद की दरकार की। पुलिस वालों और विधायक का दिल पसीजा और गुलनाज को दिल्ली भर्ती करवाने के लिए रवाना कर दिया। गुलनाज को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसका आपरेशन किया गया है, लेकिन हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed