फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   50,000 rupees reward on the accused of molesting a teenager

Moradabad: छात्रा से सरेआम छेड़खानी, आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित, वीडियो से उजागर हुई थी इब्राहिम की करतूत

Fri, 28 Nov 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 28 Nov 2025 02:34 AM IST
सार

मुरादाबाद में 43 वर्ष के इब्राहिम ने आठवीं छात्रा से सरेआम छेड़खानी कर दी थी। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी नहीं होने पर उसके ऊपर इनाम घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
50,000 rupees reward on the accused of molesting a teenager
मुरादाबाद में छात्रा से छेड़खानी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

छेड़खानी के आरोपी इब्राहिम की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी ने 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। आरोपी पर अभी इनाम की राशि 25 हजार थी। इनाम घोषित घटना के 19 दिनों के बाद भी आरोपी को पकड़ने में पुलिस विफल रही। एसएसपी ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया है।

विज्ञापन


मुगलपुरा थानाक्षेत्र के लालबाग इलाके की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा आठ नवंबर को दुकान से सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। किशोरी गली से होकर गुजर रही थी। इस बीच मोहल्ला गड्ढा नवाबपुरा निवासी फर्मकर्मी इब्राहिम सामने से साइकिल लेकर आ गया।
विज्ञापन


आरोपी ने किशोरी को अकेला देखकर साइकिल को इस तरह खड़ा किया कि किशोरी साइकिल और दीवार के बीच फंस गई। इसके बाद आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचा शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। कुछ दिनों बाद सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर मुगलपुरा पुलिस ने 14 नवंबर को आरोपी इब्राहिम के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। 

16 नवंबर को एसएसपी सतपाल अंतिल ने आरोपी इब्राहिम की गिरफ्तारी करने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। फिर भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया। 


इस मामले में डीआईजी मुनिराज जी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही इब्राहिम को पुलिस  गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed