{"_id":"616355c28ebc3e48933bdcde","slug":"5-people-injured-in-road-accident-city-news-mbd4057348152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 5 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 5 लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक नेे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक ही परिवार के चार सदस्य समेत पांच घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मझोला थाना क्षेत्र के खुशालपुर निवासी मुन्ना किराए का ई-रिक्शा चलाता है। रविवार को वह अपनी पत्नी पूजा और दो बेटे देव, किशन के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव रायसत्ती स्थित अपनी रिशतेदारी में जा रहा था। रास्ते में करीब दस बजे फिरोज पुल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पास से गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक अन्य व्यक्ति लईक भी घायल हो गया। हादसा होते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर मुन्ना के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद