फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   4.96 lakh fraud from brick kiln owner

ईंट भट्ठा मालिक से चार लाख 96 हजार की धोखाधाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
4.96 lakh fraud from brick kiln owner
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाले ईंट भट्ठा मालिक से तीन लोगों ने चार लाख 96 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने भट्ठा मालिक को ईंट बनाने वाले पचास मजदूर उपलब्ध कराने का झांसा दिया था। मजदूर भट्ठे पर नहीं पहुंचे तो पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डिलारी थानाक्षेत्र ढकिया निवासी मोहम्मद हासिस ने बताया कि रजा ब्रिक्स वर्क्स इंडस्ट्रीज नाम से ईंट भट्ठा है। मोहम्मद हासिम ने बताया कि आठ माह पहले उनके पास बिलारी के चांदपुर गणेश निवासी रतिभार, उसका भाई कुंवरपाल और ठाकुरद्वारा के सरकड़ा निवासी करन सिंह आए थे। तीनों ने भट्ठा स्वामी ने कहा था कि वह ईंटें बनाने का काम करते हैं। उनके पास पचास मजदूर हैं। एक दिसंबर 2021 से 20 जून 2022 के बीच ईंटें बनाने का ठेका लिया था। आरोपियों ने मजदूर उपलब्ध कराने के लिए चार लाख 96 हजार रुपये लिए थे। समय बीतने के बाद भी आरोपी न तो खुद आए और न ही मजदूरों को ईंट बनाने के लिए भट्ठे पर भेजा। जिस कारण भट्ठा स्वामी दूसरे मजदूर भी नहीं बुल पाया। जिस कारण उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी, तब आरोपियों ने उसे धमकी दी कि उनके पास महिला मजदूर भी हैं। अगर रुपये वापस मांगे तो महिला मजदूर से तहरीर लिखाकर दुष्कर्म का केस दर्ज करा देंगे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed