फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पटरी से उतरे मालगाड़ी के चार डिब्बे, टकराने से बची एक्सप्रेस

पटरी से उतरे मालगाड़ी के चार डिब्बे, टकराने से बची एक्सप्रेस

Tue, 24 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पटरी से उतरे मालगाड़ी के चार डिब्बे, टकराने से बची एक्सप्रेस
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में फिर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। शुक्रवार सुबह रोजा यार्ड में शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरकर अप लाइन पर पहुंच गए। जिससे अप लाइन का संचालन बाधित हो गया। दरभंगा से आनंद विहार जा रही समर स्पेशल एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर करीब 200 मीटर पहले ट्रेन रोक दी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मालगाड़ी के पटरी से उतरने की जानकारी से रेल प्रशासन में खलबली मच गई।
सोमवार सुबह पौैने दस बजे रोजा यार्ड में लाइन नंबर चार पर रेलवे कर्मचारी मालगाड़ी को बैक कर रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर कर लाइन नंबर तीन पर पहुंच गए। जिससे अप लाइन का रेल संचालन बाधित हो गया।
विज्ञापन

उसी समय दरभंगा से आनंद विहार की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के चालक मुकुंद लाल ने अप लाइन पर मालगाड़ी देख ली। उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन करीब 200 मीटर पहले ही रोक दी। हालांकि मालगाड़ी बैक करा रहे कर्मचारी पवन और रामवीर लाल झंडी लेकर एक्सप्रेस की ओर दौड़े। उनसे पहले ही ड्राइवर मुकुंद लाल ने ट्रेन रोक कर बड़ा हादसा होने से बचा लिया था। इस हादसे की वजह से दरभंगा आनंद विहार, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, शाहजहांपुर बालामऊ पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटे तक लेट हो गई थीं। करीब 45 मिनट तक अप लाइन का संचालन बाधित रहा। तीन और चार नंबर पर आने वाली गाड़ियों को सात नंबर से गुजारा गया। जबकि दोपहर साढ़े तीन बजे डिब्बों को हटाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि डिब्बों का ट्रैक से टकराकर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed