फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   30 kms of road excavated for construction could not be built for four months

चार महीने से नहीं बन पाई निर्माण के लिए उखेड़ी गई 30 किलोमीटर सड़क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
30 kms of road excavated for construction could not be built for four months
मुरादाबाद। लखनऊ दिल्ली रोड के निर्माण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। मुरादाबाद जीरो प्वाइंट पाकबड़ा से डिडौली तक करीब 30 किलोमीटर हॉट मिक्स की लेयर डालने के लिए सड़क को उखाड़ दिया गया है। चार महीने बीत गए, लेकिन लेयर नहीं डाली गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पाकबड़ा, लोधीपुर, चौधरपुर और डिडौली तक सड़क जगह-जगह उखाड़ दी गई है। वजह है कि इस पर हॉट मिक्स की लेयर डाली जानी है। इससे रोड पर महीन बजरी बिखर गई है। 24 घंटे व्यस्त रहने वाले हाईवे पर 30 किलोमीटर तक सड़क उखड़ी होने के कारण सफर करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जरा सी चूक से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। बाइक चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। समय रहते इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद से हापुड़ तक सिक्स लेन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इसे संभवत: दिसंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। सड़क को मजबूती से बनाने के लिए उसे उखाड़कर हॉट मिक्स की लेयर डाली जा रही है। हाईवे का निर्माण होने से लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहम्मद खालिद, प्रोजेक्ट निदेशक-एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed