{"_id":"6009f0bb8ebc3e32f455d88c","slug":"24-cases-of-power-theft-caught-in-lalbagh-city-news-mbd376981029","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर के लालबाग क्षेत्र में रेड, 24 मामले पकड़े गए, चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर के लालबाग क्षेत्र में रेड, 24 मामले पकड़े गए, चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 22 Jan 2021 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : अमर उजाला
शहर में विद्युत वितरण खंड द्वितीय के टाउन हॉल बिजलीघर के लालबाग क्षेेत्र में रेड की गई। इस दौरान 13 मीटर टैंपर्ड, पांच मीटर बाईपास और छह टैरिफ अनियमितता के मामले पकड़े गए। सभी बिजली चोरों के खिलाफ जांच रिपोर्ट भरकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गुरुवार को एसडीओ गौरव कुमार, अवनीश कुमार और अजय सक्सेना ने टाउन हॉल बिजलीघर के लालगबाग फीडर पर रेड की। इस दौरान छह कारखाने घरेलू बिजली से चलते मिले जबकि 13 मीटर टैंपर्ड और पांच मीटर बाईपास के मामले पकड़े गए। अधिशासी अभियंता ललित चौहान ने बताया कि हाई लाइन लॉस वाले फीडरों को चिह्नित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को हुए रेड में तीनों एसडीओ समेत जेई और लाइन स्टाफ भी मौजूद रहा।