{"_id":"5b032e3a4f1c1bd7408b6dda","slug":"21526935098-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 41 के पार, बिजली की भी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 41 के पार, बिजली की भी मार
Updated Tue, 22 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रमजान माह में भी भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। जिस कारण रोजेदारों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। सोमवार को पारा 41 के पार पहुंच गया। इस भीषण गर्मी में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली गुल होने की वजह से कई मोहल्लों में पानी सप्लाई में भी दिक्कत आई।
रविवार रात कटघर के कबीर नगर में पांच घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से जनता परेशान हो गई। कबीर नगर में रहने वाले मोहसिन खान ने बताया कि बिजली गुल होने पर जब बिजली कर्मचारी व अधिकारियों से सप्लाई शुरू होने के बारे में जानकारी लेनी चाहिए तो किसी ने फोन ही नहीं उठाया। इसके अलावा दौलत बाग, दीवान का बाजार, बंगला गांव और जिगर कालोनी में रविवार देर रात एक घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोमवार सुबह नवीन नगर और अवंतिका कालोनी में बार बार आपूर्ति बाधित होती रही। सोमवार को पारा 41 से पार हो गया था। गर्मी में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। लेकिन बिजली न होने की वजह से लोगों को घरों में भी चैन नहीं मिल पाया। गर्मी में बार बार बिजली कटौती होने से लोग परेशान रहे। दिल्ली रोड, बुद्घि विहार में सोमवार शाम कटौती कर दी गई। टाउन हाल गुरहट्ठी में भी सप्लाई बाधित रही। अधिशासी अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि फाल्ट की वजह से सप्लाई बाधित हो जाती है। जिससे ठीक करने के बाद ही तुरंत सप्लाई शुरू करा दी जाती है।
कई गांवों से अभी दूर नहीं हुआ अंधेरा
मुरादाबाद। पिछले सप्ताह आई आंधी का सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा था। ग्रामीण क्षेत्र में 500 से ज्यादा खंभे टूट गए थे। जिससे सैकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। तब से ही बिजली विभाग की पंद्रह टीमें दिन रात बिजली सप्लाई शुरू करने में जुटी हैं। एक सप्ताह बाद भी अभी कई गांव ऐसे हैं। जहां की बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गर्ग ने बताया कि अधिकांश गांवों की बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। कुछ गांव बाकी हैं। उन्हें में जल्द ही सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।