फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   200 crore allot for moradabad smart city in up budget 2021-22

स्मार्ट सिटी : मुरादाबाद को मिलेंगे 200 करोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
200 crore allot for moradabad smart city in up budget 2021-22
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों के लिए योगी सरकार ने 2000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। मुरादाबाद शहर को भी इसमें करीब 200 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों में और तेजी आएगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत मुरादाबाद नगर निगम को 60 करोड़ केंद्र व 60 करोड़ रुपये राज्य सरकार से पहले मिल चुके हैं। शहर को स्मार्ट बनाए जाने के लिए नगर निगम की ओर से 11 विकास कार्यों की डीपीआर बनाकर पहले चरण में भेजी गई थी। उस पर स्वीकृति मिलने के बाद कार्य भी जारी है। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी टीएन मिश्र ने बताया कि पूर्व में मिली धनराशि से शहर को स्मार्ट बनाने के लिए स्वीकृत योजनाओं पर कार्य जारी है। अभी वह धन भी पूरी तरह खर्च नहीं हो सका है। प्रदेश सरकार के इस बजट के बाद से कार्य में और तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट क्लास व पार्कों के सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इसका अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही सरकारी कार्यालयों में सोलर लाइटों की स्थापना, शहर में वाटर एटीएम समेत कई अन्य कार्यों में भी तेजी आएगी। वर्ष के अंत तक पहले चरण की सभी परियोजनाओं के अधिकांश कार्य धरातल पर दिखने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed