फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20 mm of rain, today the weather is expected to be clear

20 मिलीमीटर हुई बारिश, आज मौसम साफ रहने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
20 mm of rain, today the weather is expected to be clear
मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को खत्म होने के आसार हैं। इससे ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साफ मौसम होने से शीतलहर चलेगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि दिन में धूप खिल सकती है। रविवार को दिन में धूप खिली तो शाम होते ही तेज गरज चमक के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर छोटे ओले में भी गिरे। सुबह और शाम को मिलाकर 20 मिलीलीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह तक मौसम खराब रहेगा और उसके बाद मौसम साफ हो सकता है। सुबह में बादल छाएंगे। इसके बाद शाम को धूप खिलने से तापमान में गिरावट आएगी और शीतलहर चलेगी। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो हो सकता है। फिर शीतलहर का दौर शुरू होगा। रविवार को सुबह में बारिश हुई और दिन में कभी बादल और कभी धूप का दौर चला। शाम पांच बजे आसमान में काली घटाएं छा गईं और गरज के साथ तेज बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। रविवार को सुबह के समय वातावरण में नमी 96 फीसदी थी, जो शाम को 98 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed