फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लेखपालों की हड़ताल खत्म, आज से करेंगे काम

लेखपालों की हड़ताल खत्म, आज से करेंगे काम

Wed, 18 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों की हड़ताल खत्म, आज से करेंगे काम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पूरा आधा महीना तक कामकाज छोड़ धरना - प्रदर्शन में जुटे लेखपाल बुधवार को काम पर लौट आएंगे। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों की शासन में हुई वार्ता के बाद लेखपाल संघ ने देर शाम हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया। इससे पहले मंगलवार को पूरा दिन लेखपाल कामकाज छोड़ कलक्ट्रेट पर धरने - प्रदर्शन करते रहे। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का दावा है कि हड़ताल के दौरान हुए लेखपालों के निलंबन और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे सरकार खत्म करेगी।

तीन जुलाई से लेखपाल औपचारिक रूप से हड़ताल पर थे। इससे भी पंद्रह दिन पहले से लेखपालों ने अघोषित रूप से तहसीलों का कामकाज ठप कर रखा था। तीन जुलाई को ही एस्मा लागू करने के बावजूद सरकार लेखपालों की हड़ताल को खत्म नहीं करा सकी थी। मंगलवार को भी सुबह से ही लेखपाल धरने पर डटे थे। शाम को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और शासन के बीच में वार्ता हुई। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व से हड़ताल खत्म करने का निर्देश मिल गया है। हड़ताल खत्म कर दी गई है। बुधवार से सभी लेखपाल अपनी - अपनी तहसीलों में काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि शासन ने एक माह में लेखपालों की सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। हड़ताल के दौरान लेखपालों के खिलाफ हुई सभी कार्रवाई शून्य मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed