{"_id":"5adcf2b84f1c1b64098b5f53","slug":"181524429496-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे से चीरा सभासद का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे से चीरा सभासद का गला
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
चाइनीज मांझे ने रविवार को पाकबड़ा सभासद भीष्मपाल की गर्दन को चीर दिया। सभासद लहूलुहान होकर गिर गए, इस दौरान वहां पर पतंग उड़ा रहे दो युवकों को पकड़कर लोगाें ने बुरी तरह पीटा। दोनों को पुलिस के हवाले किया गया। सभासद ने अस्पताल पहुंचकर उपचार करवाया जबकि पीटे गए युवकों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल सभासद ने बताया कि वह रविवार को साइकिल से खेत पर जा रहे थे। सेक्टर तीन के पास दो युवक चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे थे, चाइनीज मांझे की वजह से उनकी गर्दन पर गहरा घाव हुआ, वह लहूलुहान हो गए। एसएचओ पाकबड़ा विवेक शर्मा ने बताया कि सभासद ने इस मामले में देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। आरोपी दोनों युवकों को ग्रामीणों ने पीट दिया है, उनका उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।