फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पीलीकोठी पर जाम, ठहरा शहर

पीलीकोठी पर जाम, ठहरा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
पीलीकोठी पर जाम, ठहरा शहर
मुरादाबाद। पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर व्हॉट्सएप स्टेटस में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने वाले एमआईटी के छात्र के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पीलीकोठी पर जाम लगाया। करीब तीन घंटे के जाम से कांठ रोड एवं सिविल लाइन के अलावा स्टेशन रोड पर यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। वाहन चालकों को जाम में फंसने से काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने से देर शाम तक बवाल रहा। भाजयुमो एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने छात्र के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी। थाने में हंगामे के बाद भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज नहीं होने पर हिंदूवादी संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता अपराह्न चार बजे पीलीकोठी चौराहा पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे कांठ रोड, सिविल लाइन और फव्वारा चौक के लिए वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

जाम लगने से पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वैकल्पिक रास्तों पर भी वाहन फंस गए। सिविल लाइन क्षेत्र में सर्वाधिक सरकारी कार्यालय हैं। शाम पांच बजे आफिस छूटने के बाद सभी लोग जाम में फंस गए। मुकदमे में देशद्रोह की धाराएं बढ़ाए जाने के बाद करीब साढ़े छह बजे कार्यकर्ता शांत हुए और सड़क से हटे। चौराहा पर ढाई घंटे तक कार्यकर्ताओं के जमे रहने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। जाम का असर स्टेशन रोड तक नजर आया। रात करीब आठ बजे तक पुलिस को जाम में फंसे वाहनों को निकालने की जद्दोजहद करनी पड़ी। सड़कों पर वाहनों के बेतरतीब फंसने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed