फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   17.50 crores tax pending

17.50 करोड़ का टैक्स बाकी, वसूली को सात दिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
17.50 crores tax pending
मुरादाबाद। पहले से ही धीमी गति से चल रही वसूली को लेकर वित्तीय वर्ष समाप्ति के चंद दिन शेष रह जाने पर नगर निगम जागा है। करीब 17.50 करोड़ का टैक्स बाकी है जिसे वसूलने के लिए नगर निगम प्रशासन के पास सिर्फ सात दिन बाकी है। निगम अधिकारी चाहते हैं कि किसी तरह वसूली लक्ष्य 70 से 75 फीसदी तक हो जाए। नगर निगम ने इसके लिए वसूली अभियान तेज किया है।
विज्ञापन

नगर निगम को पूरे वित्तीय वर्ष में 39 करोड़ रुपये का कर वसूल करना था, लेकिन अभी करीब 21.50 करोड़ रुपये की ही वसूली निगम कर सका है। ऐसे में अभी 17.50 करोड़ रुपये की वसूली उसे करनी है। जबकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में सिर्फ 7 दिन शेष रह गए हैं। लक्ष्य के हिसाब से वसूली के लिए नगर निगम को प्रतिदिन 2.50 करोड़ वसूली करनी होगी। जो उसके अब तक के वसूली कार्य को देखते हुए काफी मुश्किल लग रहा है। शासन भी लगातार पिछड़ी वसूली को लेकर गंभीरता जताते हुए बार-बार बकाया कर की वसूली तेज करने के निर्देश दे रहा है। यही वजह है कि नगर निगम के अधिकारी अब गंभीर हो गए हैं। बुधवार अपर नगर आयुक्त द्वारा चार राजस्व निरीक्षकों के निलंबन की संस्तुति को भी इसी कड़ी से जोड़ कर देखा जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों का जोर वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक अधिक से अधिक बकाया वसूली पर है। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को कड़े निर्देश भी जारी किए गए हैं। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने स्वीकार किया कि बचे सात दिनों में 100 फीसदी बकाया वसूली कर पाना काफी मुश्किल है लेकिन निगम के अधिकारी कर्मचारियों का प्रयास होगा कि 70 से 75 फीसदी वसूली लक्ष्य पूरा कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed