{"_id":"5c38ff44bdec2273457600d1","slug":"161547239236-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजरी जनशताब्दी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजरी जनशताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के चौड़ियाला के पास शुक्रवार सुबह जन शताब्दी ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। ट्रेन को झटका लगा को यात्री घबरा गए। चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेनों का संचालन बंद कराने के बाद ट्रैक की मरम्मत की गई।
शुक्रवार सुबह जन शताब्दी ट्रेन नई दिल्ली से देहरादून जा रही थी। ट्रेन सुबह ग्यारह बजे चौड़ियाला और इकबालपुर के बीच से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रेन को तेज झटका लगा। चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद ट्रेन यहां से गुजर गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। एक घंटे बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजरा गया। इस दौरान एक मालगाड़ी बीच में ही रुकी रही। जिसे बाद में आगे के लिए रवाना किया गया।