फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   16 people convicted for attacking the then DIG will be sentenced today.

Moradabad News: तत्कालीन डीआईजी पर हमले के 16 दोषियों को आज मिलेगी सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
16 people convicted for attacking the then DIG will be sentenced today.
मुरादाबाद। तकरीबन 15 साल पुराने तत्कालीन डीआईजी पर जानलेवा हमले के मामले में दोषी करार दिए गए 16 लोगों को शनिवार यानी आज अदालत सजा सुनाएगी। 23 मार्च को एडीजे- दो कृष्ण कुमार की अदालत ने इस मामले में आरोपी दोषी करार दिए थे।
विज्ञापन

छह जुलाई 2011 को मैनाठेर के असालतनगर बघा गांव में पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी थी। आरोपी के परिवार ने धार्मिक पुस्तक का अपमान करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया था। इसके बाद मुरादाबाद संभल रोड पर तीन जगह लोगों ने जाम लगाकर बवाल किया था। मैनाठेर थाने और डींगरपुर पुलिस चौकी में आग लगा दी थी। सूचना मिलने पर डींगरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे तत्कालीन डीआईजी अशोक कुमार, डीएम राजशेखर को भीड़ ने घेर लिया था। तत्कालीन डीआईजी भीड़ में फंसे तो डीएम वहां से निकल गए थे। भीड़ ने तत्कालीन डीआईजी पर हमलाकर दिया था और पिस्टल छीन ली थी। इस मामले में पीआरओ रवि कुमार ने 33 आरोपी नामजद और तीन सौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में 25 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसमें छह आरोपी नाबालिग होने के कारण उनकी फाइल दूसरी कोर्ट में भेज दी गई थी। डीआईजी पर हमले के मामले में सुनवाई एडीजे-दो कृष्ण कुमार की अदालत में चली। सुनवाई के दौरान तीन आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है। 23 मार्च को अदालत ने 16 आरोपियों को दोषी करा दिया था। इस मामले में अदालत शनिवार को दोषियों को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन


यह हैं हमले के 16 दोषी
मुरादाबाद। तत्कालीन डीआईजी पर हमले में दोषी ठहराए गए मंजूर अहमद निवासी डींगरपुर, मो. अली, हाशिम निवासी ललवारा थाना मैनाठेर, मो. कमरुल, मो.मुजीफ निवासी मसेबी रसूलपुर थाना मैनाठेर, मो.यूनुस, अम्बरीश निवासी शाहपुर चामरान, कासिम निवासी परियावली थाना असमोली जिला संभल, मो.मोबीन उर्फ मोहम्मद मोहसिन निवासी बरखेड़ा थाना डिडौली जिला अमरोहा, मो. मुजीब, तहजीब आलम निवासी असदपुर थाना मैनाठेर, जाने आलम निवासी मिलक नवाब मैनाठेर, मो. निवासी असदपुर मैनाठेर और मैनाठेर के लालपुर निवासी रिजवान और ताहरपुर निवासी मो. फिरोज को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed